HomeHindi NewsBusinessआयकर में छूट पर पीएम ने थपथपाई मेज.. नौकरीपेशा जानें स्लैब का...

आयकर में छूट पर पीएम ने थपथपाई मेज.. नौकरीपेशा जानें स्लैब का पूरा गणित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा। सभी करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है। उनकी इस घोषणा पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित सभी मंत्रियों और एनडीए के सांसदों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। इस दौरान मोदी-मोदी के नारे भी सुनाई दिए। बहरहाल यह नौकरीपेशा वर्ग के लिए बड़ी खबर है। अब तक आयकर पर 7 लाख की छूट थी और 10 लाख तक की उम्मीद नौकरीपेशा मिडिल वर्ग कर रहा था। लेकिन अब सरकार ने सीधे 12 लाख तक इन्कम टैक्स पर छूट दे दी है।

ये है टैक्स का स्लैब

निर्मला ने कहा कि मैं कर दर संरचनाओं को इस प्रकार संशोधित करने का प्रस्ताव करती हूं। 0 से 4 लाख रुपये-शून्य, 4 लाख रुपये से 8 लाख रुपये- 5 प्रतिशत, 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये – 10 प्रतिशत, 12 लाख रुपये से 16 लाख रुपये – 15 प्रतिशत, 16 लाख रुपये से 20 लाख रुपये – 20 प्रतिशत, 20 लाख रुपये से 24 लाख रुपये – 25 प्रतिशत और 24 लाख रुपये से अधिक-30 प्रतिशत। पूंजीगत लाभ जैसी विशेष दर आय के अलावा सामान्य आय वाले 12 लाख रुपये तक के करदाताओं को स्लैब दर में कमी के कारण होने वाले लाभ के अलावा कर छूट इस तरह से प्रदान की जा रही है कि उन्हें कोई कर नहीं देना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments