HomeHindi NewsRSS के गढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी.. चुनाव के बाद पहली बार...

RSS के गढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी.. चुनाव के बाद पहली बार दिखे भागवत के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीक्षाभूमि जाएंगे। इसके बाद वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे। वे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की गोला-बारूद सुविधा का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में आरएसएस के स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी इस दौरान मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार साथ

प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार साथ दिखाई दिए हैं। 22 जनवरी 2024 को दोनों ने अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया था। चुनाव में आरएसएस और बीजेपी में तनातनी दिखी, जिसका असर नतीजों पर पड़ा। संभवत: मोदी इसी दूरी को मिटाना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में तल्खी के बाद भाजपा ने आरएसएस से संबंध सुधार और इसका परिणाम हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, जहां भाजपा शानदार तरीके से जीती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments