HomeHindi NewsBusinessपीएम मोदी इस कंपनी के सोलर प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन,शेयर छूने लगे...

पीएम मोदी इस कंपनी के सोलर प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन,शेयर छूने लगे आसमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नए प्रोजेक्ट का आगाज करने जा रहे हैं। वहीँ इस आगाज से पहले इस कंपनी के शेयर आसमान भी छूने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को NTPC की 300 मेगावाट की नोखरा सोलर प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करेंगे। NTPCलिमिटेड ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि राजस्थान के बीकानेर जिले में 1,550 एकड़ में फैली यह परियोजना तेलंगाना राज्य को ग्रीन एनर्जी सुनिश्चित करने के लिए 1,803 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सीपीएसयू योजना (स्टेज 2) के तहत NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।

जाने प्रोजेक्ट के बारे में

चालू होने के बाद इस परियोजना से प्रतिवर्ष 73 करोड़ यूनिट ग्रीन एनर्जी पैदा होने की उम्मीद है। NTPC ने कहा कि यह परियोजना न केवल 13 लाख से अधिक घरों को रोशन करेगी, बल्कि हर साल छह लाख टन कार्बन डाइ‌ऑक्साइड (सीओट) उत्सर्जन को रोकने में भी मदद करेगी। कुल मिलाकर इस परियोजना से 25 साल की अवधि में 1.5 करोड़ टन तक कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी। नेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत इस परियोजना में 13 लाख से अधिक सोलर पीवी मॉडयूल स्थापित किए गए हैं, जिससे सरकार के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिली है।

4 फीसदी बढ़ गए शेयर

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को एनटीपीसी के शेयर की कीमत करीब 4 फीसदी चढ़ गई। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 4 फीसदी चढ़कर 341 रुपये पर पहुंच गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर की क्लोजिंग प्राइस 339.65 रुपये है, यह 3.58% चढ़कर बंद हुआ।

क्या है NTPC

एनजीईएल, NTPC की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी है। इसकी परिचालन ग्रीन एनर्जी कैपिसिटी 3.4 गीगावाट से अधिक है और 26 गीगावाट प्रक्रिया में है, जिसमें 7 गीगावाट का परिचालन शुरू होने वाला है। ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाली NTPC लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली इकाई है। इसकी स्थापित क्षमता 74 गीगावाट है और देश के कुल बिजली उत्पादन में 25 प्रतिशत योगदान करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments