HomeHindi NewsDelhi NewsPM मोदी-CM मनोहर लाल ने किया पंडित दीनदयाल को याद.. कही यह...

PM मोदी-CM मनोहर लाल ने किया पंडित दीनदयाल को याद.. कही यह बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर ट्वीट किया कि माँ भारती के आजीवन साधक पंडित जी का जीवन शुचिता एवं समर्पण का पर्याय है। उन्होंने सभी को अंत्योदय भाव से मानवता की सेवा करने हेतु प्रेरित किया। वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर देशभर के अपने परिवारजनों की ओर से शत-शत नमन। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है। अंत्योदय के प्रणेता, हमारे पथ प्रदर्शक, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments