HomeHindi NewsChhattisgarh Newsपीएम ने छग को दी 34,400 करोड़ की सौगात.. सीएम बोले-विकसित भारत...

पीएम ने छग को दी 34,400 करोड़ की सौगात.. सीएम बोले-विकसित भारत बनाने देंगे योगदान

रायपुर में विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने 34,400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण, और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का स्वागत करने छत्तीसगढ़ तैयार है। हम विकसित भारत बनाने में योगदान देंगे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया स्वागत। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी किया स्वागत।
किताब और गुलाब से स्वागत हुआ।

गुलाब प्रकृति के प्रेम और संरक्षण का प्रतीक, किताबें बौद्धिक संपदा के संरक्षण की प्रतीक, विकसित भारत की बुनियाद इन्हीं से तैयार होगी। कलेक्टर डा. गौरव सिंह ने रखी कार्यक्रम की रूपरेखा। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा है। हम प्रधानमंत्री के आशीर्वचन सुनने आये हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ को संवारेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments