HomeSportsBGT Seriesपर्थ टेस्ट मैच की व्यूवरशिप ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिए सारे...

पर्थ टेस्ट मैच की व्यूवरशिप ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ी आसानी से एकतरफ़ा अंदाज में 295 रनों से हरा दिया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली ने दमदार शतक जड़े थे। और अब इस मुकाबले ने इतिहास भी रच दिया है और व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

पर्थ टेस्ट मैच में व्यूवरशिप के टूटे सारे रिकॉर्ड

आपको बता दें कि भारतीय ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर 8.6 बिलियन मिनट का वॉच-टाइम प्राप्त हुआ। जो कि भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेलीविजन पर खेले गए पहले टेस्ट की तुलना में 160% अधिक है। TVR में उल्लेखनीय 38% की वृद्धि के साथ, यह मैच अब BARC के इतिहास में सबसे अधिक रेटिंग वाला द्विपक्षीय टेस्ट है। इस टेस्ट मैच ने सारे रिकॉर्ड पिछले तोड़ दिए हैं।

पर्थ टेस्ट मैच में जिस तरह से भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया है रिकॉर्ड टूटने तो तय ही थे और इस टेस्ट मैच को काफी ज्यादा लोगों ने देखा भी है। क्योंकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से श्रृंखला हारकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी और पहले ही टेस्ट मैच में 295 रनों की बड़ी जीत भारत ने हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments