HomeHindi News20 साल से "बीमार मानसिकता" के लोग.. जानें सीएम योगी ने किस...

20 साल से “बीमार मानसिकता” के लोग.. जानें सीएम योगी ने किस पर कसा तंज

लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,425 नवचयनित मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

​‘बीमार मानसिकता’ ने यूपी को बनाया ‘बीमारू’

​सीएम योगी ने कहा कि 20 साल से “बीमार मानसिकता” के लोगों ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जब भी नियुक्ति का मौका आता था तो जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव होता था और “बंदरबांट” होती थी। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ युवाओं का नुकसान होता था, बल्कि पूरे राष्ट्र की क्षति होती थी।

​युवाओं के सपनों को देना है मंच

​मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार का काम होता है युवाओं के सपनों को एक मंच देना। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ नियुक्तियां कर रही है। अब प्रदेश में किसी भी भर्ती में कोई धांधली या भेदभाव नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण प्रदेश बीमार नहीं था, बल्कि प्रदेश का नेतृत्व करने वालों की मानसिकता बीमार थी।

​योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है और अब यूपी विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments