HomeHindi Newsन्यूज़ के लिए लोग कुछ भी बकवास करते हैं, विराट की आलोचना...

न्यूज़ के लिए लोग कुछ भी बकवास करते हैं, विराट की आलोचना पर भड़के कोच राजकुमार शर्मा

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली इस आईपीएल 2024 में बेहद शानदार फार्म में चल रहे हैं और पांच मैचों में 316 रन बना चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक रेट भी 146 का है और शानदार प्रदर्शन विराट कोहली कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बावजूद विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने उन आलोचकों को करारा जवाब अपने अंदाज में दिया है।

सुर्खियों पर आने के लिए विराट पर होती है बात: राजकुमार शर्मा

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि “कुछ लोग जो ये बकवास कह रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें मैच का संदर्भ नहीं पता। मैच की स्थिति क्या थी और टीम किस तरह संघर्ष कर रही थी। वो केवल खबरों में रहने के लिए बोलते हैं। सिर्फ इसलिए कि जब भी आप किसी सामान्य खिलाड़ी के बारे में बोलते हैं, तो आप समाचारों की सुर्खियों में नहीं आ पाते, लेकिन अगर आप विराट कोहली जैसे खिलाड़ी के बारे में बोलते हैं, तो आपको समाचारों की सुर्खियों मिल जाती हैं।

एक तरीके से करारा जवाब आलोचकों को राजकुमार शर्मा ने दिया है और एक तरह से सही बात भी की है। क्योंकि और भी खिलाड़ी है जिनका स्ट्राइक रेट लगातार कम है। लेकिन बात सिर्फ विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर हो रही है क्योंकि विराट कोहली के खिलाफ बोलने से सुर्खियां बनती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments