More
    HomeHindi NewsEntertainment'पेद्दी' की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, ब्लॉकबस्टर 'RRR' के रिकॉर्ड से...

    ‘पेद्दी’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, ब्लॉकबस्टर ‘RRR’ के रिकॉर्ड से इतनी दूर

    साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) गुरुवार, 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए दनादन कमाई की है। हालांकि, शुरुआती रिकॉर्ड्स को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म राम चरण की ही ब्लॉकबस्टर ‘RRR’ का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है और इसके लिए असली परीक्षा अभी बाकी है।

    पहले दिन की कमाई और ऑक्यूपेंसी

    ‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन कुल 12,412 शोज के जरिए भारत में 51 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन ₹69.50 करोड़) की तगड़ी कमाई की है। विदेशी बाजारों (ओवरसीज) से मिले ₹30 करोड़ के मजबूत सपोर्ट के साथ फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 112.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा इसके होम मार्केट से मिला। अकेले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (APTG) क्षेत्र से फिल्म ने ₹48 करोड़ बटोरे। सिनेमाघरों में फिल्म की पकड़ दिन ढलने के साथ मजबूत हुई। जहां सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 59.54% थी, वहीं रात के शोज में यह बढ़कर 76.69% तक पहुंच गई।

    ‘RRR’ का रिकॉर्ड तोड़ना रहा नामुमकिन

    राम चरण के करियर के लिए ‘पेद्दी’ की सफलता बेहद अहम है। एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ ने जो सफलता का जो बेंचमार्क सेट किया था, उसे छू पाना ‘पेद्दी’ के लिए मुमकिन नहीं हो सका।

    • ‘RRR’ ने अपने रिलीज के पहले दिन भारत में ही रिकॉर्डतोड़ 155.99 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जिसके आसपास भी ‘पेद्दी’ नहीं पहुंच सकी।

    ‘गेम चेंजर’ जैसी शुरुआत, पर असली परीक्षा बाकी

    ट्रेड एनालिस्ट्स ‘पेद्दी’ की तुलना राम चरण की जनवरी 2025 में आई फिल्म ‘गेम चेंजर’ से कर रहे हैं। ‘गेम चेंजर’ ने भी पहले दिन लगभग ₹51 करोड़ की ओपनिंग ली थी। लगभग 400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ‘गेम चेंजर’ पहले दिन की बंपर कमाई के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी और लाइफटाइम केवल ₹186 करोड़ ही कमा सकी थी। यही कारण है कि ‘पेद्दी’ के लिए केवल पहले दिन की ओपनिंग मायने नहीं रखती, बल्कि वर्किंग डेज (सोमवार से) में इसकी कमाई की रफ्तार कैसी रहती है, यही इसकी असली परीक्षा होगी।

    जाह्नवी कपूर के लिए क्यों जरूरी है यह फिल्म?

    यह फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के लिए भी काफी मायने रखती है। हालांकि फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन एक बड़ी पैन-इंडिया हिट फिल्म का हिस्सा होना उनके करियर ग्राफ और बॉक्स ऑफिस क्रेडिबिलिटी के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।

    शुरुआती वर्ड-ऑफ-माउथ और राम चरण के दमदार अभिनय को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म वीकेंड पर मजबूत पकड़ बनाए रखेगी, लेकिन अंतिम सफलता का फैसला आने वाले हफ्ते में ही होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments