HomeHindi NewsPCB ने ICC को लिखा लैटर, भारत के पाकिस्तान ना आने की...

PCB ने ICC को लिखा लैटर, भारत के पाकिस्तान ना आने की पूछी वजह

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा इस वक्त गर्माया हुआ है। क्योंकि जब से बीसीसीआई ने आईसीसी को यह बताया है कि हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजेंगे तब से ही लगातार चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर खबरें सामने आ रही है। और अब यह खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को लेटर लिख दिया है और उसमें जवाब मांगा है कि हमें भारत के पाकिस्तान ना आने की वजह बताई जाए।

अपनी बात पर लगातार अड़ रहा है पाकिस्तान

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खुद को चैंपियंस ट्रॉफी से हटाने की धमकी भी दे रहा है। यानी उन्होंने यह भी कहा है कि अगर भारत की टीम पाकिस्तान नहीं आती है और हाइब्रिड मॉडल की बात होती है तो हम खुद चैंपियंस ट्रॉफी से बॉयकॉट कर लेंगे। अब इसी तरह की बातें लगातार चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सामने आ रही है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कर रखे हैं जिसमें वह खुद पार्टिसिपेशन से पीछे नहीं है सकता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बात की जाए तो तो उनके स्टेडियम का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। और दूसरी बात यह है कि अगर किसी भी देश की सरकार उस टीम को किसी दूसरे देश में खेलने जाने की परमिशन नहीं देती है तो फिर इस पर आईसीसी भी कुछ नहीं कर सकता है। क्योंकि भारतीय टीम को सिक्योरिटी कंसर्न है और इस पर आईसीसी भी कुछ नहीं कर सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments