HomeHindi NewsPBKS और SRH में आज होगी टक्कर,कौन मारेगा बाजी?

PBKS और SRH में आज होगी टक्कर,कौन मारेगा बाजी?

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच मुल्लनपुर के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। पंजाब किंग्स की टीम की बात की जाए तो पंजाब किंग्स ने जिस तरीके से गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ जीत हासिल की है उसके बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। अब देखना यह है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किस तरीके से टीम प्रदर्शन करती है।

बेहद खतरनाक है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी

वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जिसकी बल्लेबाजी इस वक्त बेहद खतरनाक फॉर्म में है। हेनरी क्लासेन,ऐडन मार्क्रम, अभिषेक शर्मा ट्रेविस हेड यह वह खिलाड़ी है जो अकेले अपनी दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं और इससे पार पाना पंजाब किंग्स की टीम के लिए आसान नहीं होने वाला है।

वही हैदराबाद की गेंदबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में टक्कर बेहद शानदार होने की उम्मीद है। क्योंकि पंजाब किंग्स के पास भी अर्शदीप सिंह, रबाडा जैसे गेंदबाज मौजूद है जो हैदराबाद की बल्लेबाजी की कठिन परीक्षा ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments