HomeHindi Newsअपनी कप्तानी से लगातार प्रभावित कर रहे पैट कमिंस

अपनी कप्तानी से लगातार प्रभावित कर रहे पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दो रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम की ओर से युवा खिलाड़ी नीतीश रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन किया और हैदराबाद की टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। और उसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दिला दी।

पैट कमिंस ने की दमदार कप्तानी

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ज्यादा रन नहीं बनाए। और गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। ऐसे में कप्तान पैट कमिंस ने खुद शुरुआत में गेंदबाजी करना पसंद किया। पैट कमिंस ने नई गेंद से गेंदबाजी की और जॉनी बेरेस्टो को क्लीन बोल्ड कर दिया। कमिंस इतनी बेहतर कप्तानी कर रहे हैं कि उन्हें पता है कि कब किससे गेंदबाजी करवानी है और किस तरीके से बल्लेबाजों को रोटेट करना है। पैट कमिंस की शानदार कप्तानी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद की किस्मत बदलती हुई दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments