HomeHindi Newsपैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करके वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करके वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेले गए T20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 के मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराते हुए शानदार कामयाबी हासिल की है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम की 21 रनों से हार हो गई।

अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 121 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में जरूर हार गयी लेकिन पैट कमिंस ने इस मुकाबले में हैट्रिक लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पैट कमिंस की ये T20 विश्व कप में लगातार दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक ली थी और अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी मुकाबले में हैट्रिक हासिल कर ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments