HomeHindi Newsट्रंप के लिबर्टी बॉल में शामिल हुआ पन्नू.. कांग्रेस ने सरकार पर...

ट्रंप के लिबर्टी बॉल में शामिल हुआ पन्नू.. कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिबर्टी बॉल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। पन्नू खालिस्तान की जय-जयकार करता भी नजर आ रहा है। क्या भारत सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनी रहेगी या हम इस पर आपत्ति जताएंगे? उन्होंने पूछा कि क्या हमारी भूभागीय अखंडता के खिलाफ साजिश रचने वालों का अमेरिका द्वारा सत्कार करना सही है? सुप्रिया ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी अडानी को बचाने के लिए यह कीमत चुकाने को भी तैयार हैं?

भीड़ में शामिल था पन्नू

खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिबर्टी बॉल में शामिल हुआ है। वह भीड़ में नजर आया है। एक वीडियो में पहले राष्ट्रपति ट्रंप को दिखाया गया और फिर उसी वीडियो में भीड़ में पन्नू भी दिख रहा है। वह खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाता दिख रहा है। गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू अमेरिका में रहता है। पिछले वर्ष उसकी हत्या का प्रयास हुआ था, जिसमें कुछ भारतीय अधिकारी और नागरिकों के शामिल होने का अंदेशा था। इस मामले में भारत और अमेरिका के बीच तनातनी भी देखने को मिली थी। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर भारत सरकार क्या करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments