HomeHindi NewsEntertainmentपंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूँ' को लगा झटका,पहले दिन ही फिल्म...

पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूँ’ को लगा झटका,पहले दिन ही फिल्म ऑनलाइन हुई लीक

बॉलीवुड की दुनिया में पंकज त्रिपाठी ने अभिनय की एक अलग ही कहानी लिख दी है। गैंग्स ऑफ़ वासेपुर से फेम पाने के बाद तो पंकज त्रिपाठी की प्रगति का पहिया कभी रुका ही नहीं। वहीँ अब बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 नवंबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है.

https://www.instagram.com/reel/C1RDi2-Ibgq/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को फैन्स और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘अटल हूं’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह फिल्म सिनेमाघरों में आ गई है। लेकिन फिल्म ‘अटल हूं’ रिलीज होते ही एक बुरी खबर भी सामने आ गई है.

फ्री में लोग कर रहे डाउनलोड

बता दें मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ समय बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म मैं अटल हूं कई हिंदी साइट्स पर अपलोड हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मैं अटल हूं टेलीग्राम FilmyZilla, TamilRockers और MovieRulz जैसी पायरेसी साइट्स पर HD प्रिंट में लीक हो गई है। इस तरह लोग ‘मैं अटल हूं’ फिल्म को फ्री में डाउनलोड कर रहे हैं और मेकर्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments