HomeHindi Newsपाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती, लाइट गुल.. इमाम उल हक के मुंह पर...

पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती, लाइट गुल.. इमाम उल हक के मुंह पर लगी गेंद

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में दिलचस्प हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक डायरेक्ट थ्रो इमाम के हेलमेट में घुसी और उनके मुंह पर जाकर लगी। इसी बीच मैच के दौरान 5 मिनट के लिए मैदान पर अंधेरा हो गया। जैकब डफी ने गेंद फेंकी और फ्लड लाइट्स ऑफ हो गए और मैदान पर अंधेरा छा गया। यह हालात पाकिस्तान की बदहाली को बयां कर रहे हैं।

इमाम हुए चोटिल

मैच के दौरान 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक मैदान पर उतरे थे। पारी के तीसरे ओवर में विलियम ओरुर्के गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर इमाम ने ऑफ साइड में खेलकर एक रन लेने की कोशिश की। नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो सीधे इमाम के हेलमेट पर लगी और गेंद हेलमेट के अंदर घुस गई। इससे इमाम घायल हो गए और दर्द से कराहते दिखे। मेडिकल टीम ने इलाज करने की कोशिश की, लेकिन वह बल्लेबाजी करने या फिर चलने की हालत में नहीं दिखे। मिनी एंबुलेंस बुलाकर और उन्हें ले जाया गया।

मैदान में छाया अंधेरा

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उस्मान खान आए और उन्होंने 17 गेंद में 12 रन की पारी खेली। शफीक 33 रन और बाबर आजम ने 50 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान 37 रन और तैयब ताहिर 33 रन बना सके। पारी के दौरान 39वें ओवर में स्टेडियम में ब्लैक आउट हो गया। बारिश की वजह से इस मैच को 42 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 42 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। बारिश की वजह से मैच 42-42 ओवर का कर दिया गया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 221 रन पर सिमट गई।

https://twitter.com/satendra_kumar2/status/1908430345298395258
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments