HomeHindi Newsआयरलैंड के सामने पाकिस्तान की दमदार गेंदबाजी

आयरलैंड के सामने पाकिस्तान की दमदार गेंदबाजी

पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम के बीच खेले जा रहे t20 विश्व कप 2024 के मुकाबले में पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने आयरलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल हो गई है। आयरलैंड की टीम मात्र 106 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और आयरलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी।

पाकिस्तान की टीम की ओर से शाहीन अफरीदी ने चार ओवर में 22 रन देकर 3 सफलता हासिल की। मोहम्मद आमिर ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। इसके अलावा इमाद वसीम ने तीन ओवर की गेंदबाजी में पांच रन देकर 3 सफलता हासिल की।

आयरलैंड की टीम की ओर से डिलेनि ने 19 गेंद में 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मार्क अडायर ने 15 रन बनाए। अब देखना यह है कि यहां से आयरलैंड की टीम किस तरीके से इन रनों का बचाव करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments