HomeHindi Newsभारत की जर्सी में भी लिखेगा पाकिस्तान का नाम, बीसीसीआई ने दी...

भारत की जर्सी में भी लिखेगा पाकिस्तान का नाम, बीसीसीआई ने दी मंजूरी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान और यूएई में होना है. क्योंकि हाइब्रिड मॉडल के तहत यह चैंपियंस ट्रॉफी होगी और अब कुछ दिनों से यह खबर लगातार चल रही थी कि बीसीसीआई ने भारतीय टीम की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी पर लोगो में अब पाकिस्तान का नाम लगवाने से इनकार कर दिया है। लेकिन अब साफ तौर पर यह बयान सामने आ गया है कि बीसीसीआई ने भी मंजूरी दे दी है और अब भारत की जर्सी में भी पाकिस्तान का नाम लिखेगा।

बीसीसीआई सेक्रेट्री का सामने आया बड़ा बयान

बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि “बीसीसीआई का रवैया स्पष्ट है कि आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी पर जो भी गाइडलाइंस हैं फिर चाहे वे लोगो के बारे में हो, हम उनका पालन करेंगे. हम किसी गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं करते हैं. इसलिए मीडिया में जो कुछ चल रहा है, मुझे नहीं पता है कि वह जानकारी कहां से आई. बीसीसीआई के पास गाइडलाइंस तोड़ने की कोई वजह नहं है. बीसीसीआई ड्रेस कोड और चैंपियंस ट्रॉफी लोगो के नियम को मानेगा।

आपको बता दें कि लगातार यह खबरें उड़ाई जा रही थी कि बीसीसीआई ने यह साफ कह दिया है कि भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी की जो जर्सी रहेगी उसमें लोगों में पाकिस्तान का नाम नहीं रहेगा। लेकिन देवजीत सैकिया ने पूरी तरह से चीजों को साफ कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments