HomeHindi Newsपाकिस्तान के हेड कोच ने भारत को सरप्राइज करने की दी चुनौती

पाकिस्तान के हेड कोच ने भारत को सरप्राइज करने की दी चुनौती

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला दुबई की मैदान पर खेला जाना है। इस बड़े मुकाबले से पहले आज पाकिस्तान की टीम के हेड कोच आकिब जावेद ने बड़ा बयान दिया और कहा है कि हम भारतीय टीम को सरप्राइज करेंगे यानी हम भारतीय टीम को हरा सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकिब जावेद ने दिया बड़ा बयान

इस बड़े मैच से पहले पाकिस्तान के कोच आकिब जावेद ने भारत के मैच को लेकर भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो टीम इंडिया को सरप्राइज करने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के बारे में बात करते हुए कहा, ” हम टीम इंडिया को कल सरप्राइज करने वाले हैं। जहां तक ​​आप कह रहे हैं कि भारत के पास 3-4 स्पिनरों को खिलाने की योजना है। ये उनकी योजना है। हमें अपनी ताकत के हिसाब से क्रिकेट खेलना होगा। हमारी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हमने अपनी मान्यताओं के आधार पर एक टीम चुनी है। हम इसी टीम का समर्थन करेंगे। हमारे तेज गेंदबाजी विकल्प सबसे अच्छे हैं। ये मैच विनर हैं। जरूरी नहीं है कि दूसरी टीमें भी यही रणनीति अपनाएं। ये मैच विनर हैं, इसलिए जरूरी नहीं है कि दूसरी टीम भी यही करे।

पाकिस्तान की टीम की बात की जाए तो इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज फखर ज़मान नहीं खेलेंगे फखर ज़मान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं और इस मुकाबले में इमाम उल हक उनकी जगह खेलते हुए दिखाई देंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments