HomeHindi NewsGujarat Newsपाकिस्तान के ड्रोन अटैक हुए फेल.. भारत की जवाबी कार्रवाई से थर्रा...

पाकिस्तान के ड्रोन अटैक हुए फेल.. भारत की जवाबी कार्रवाई से थर्रा उठा लाहौर

पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू, गुजरात और राजस्थान में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत की मुस्तैद वायुसेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तानी ड्रोन ने जम्मू के एयरपोर्ट और आसपास के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके अलावा, राजस्थान के जैसलमेर और गुजरात के कुछ सीमावर्ती इलाकों में भी ड्रोन देखे गए। हालांकि, भारतीय वायुसेना के एंटी-ड्रोन सिस्टम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई ड्रोनों को मार गिराया।

भारत ने अपनाया कड़ा रुख

इन नाकाम हमलों के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए जवाबी कार्रवाई की। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया। इस कार्रवाई से पाकिस्तान में हडक़ंप मच गया है। इस्लामाबाद, लाहौर और सियालकोट पर भारत ने हमला कर बड़ी तबाही मचाई। नैवी ने भी लाहौर के कई ठिकानों को निशाना बनाया। गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की इस ड्रोन हमले की कोशिश को भारत की जवाबी कार्रवाई ने करारा जवाब दिया है। फिलहाल सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments