HomeHindi News1971 की हार का बदला लेगा पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने अमेरिका में...

1971 की हार का बदला लेगा पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने अमेरिका में बघारी शेखी

पाकिस्तान के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने अमेरिकी धरती पर पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित किया, जहां उनके भाषण ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुनीर ने अपने संबोधन में मई 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को पाकिस्तान की झूठी जीत के तौर पर प्रचारित किया। उन्होंने इस दौरान भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला और कई ऐसे दावे किए, जो तथ्यों से परे थे। उनका यह संबोधन 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की हार की टीस को भी उजागर करता दिखा, जहां उन्होंने भारत से बदला लेने की कसम खाने की बात कही।

चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ जंग लड़ी

मुनीर ने कथित तौर पर यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ जंग लड़ी है। इसके अलावा, उन्होंने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले को आतंकवादी हमला मानने से इनकार कर दिया।

कातिल और भगोड़ा कहा

मुनीर के इस दावे और अमेरिका यात्रा को लेकर विरोधाभासी खबरें भी सामने आई हैं। कुछ रिपोट्र्स में कहा गया है कि उन्हें अमेरिकी सैन्य परेड में शामिल होने का खास न्योता मिला था, लेकिन व्हाइट हाउस ने इन दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी विदेशी सैन्य नेता को आमंत्रित नहीं किया गया था। अमेरिका में पाकिस्तानी समुदाय के एक बड़े हिस्से ने मुनीर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, उन्हें कातिल और भगौड़ा जैसे संबोधनों से नवाजा। विरोध प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान में लोकतंत्र की बहाली की भी मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments