HomeHindi NewsDefenceपाकिस्तान ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण.. इतनी है मारक क्षमता

पाकिस्तान ने किया अब्दाली मिसाइल का परीक्षण.. इतनी है मारक क्षमता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में पाकिस्तान ने आज अपनी सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण ऐसे समय में किया गया है, जब भारत ने स्पष्ट रूप से सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाया है और व्यापारिक संबंध भी समाप्त कर दिए हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से इस परीक्षण की पुष्टि की गई है। अब्दाली मिसाइल, जिसे हत्फ़-2 के नाम से भी जाना जाता है, की मारक क्षमता लगभग 450 किलोमीटर बताई जा रही है। यह एक जमीन-आधारित, कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे सामरिक उद्देश्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

भारत के डर से किया परीक्षण

इस मिसाइल परीक्षण को पाकिस्तान की ओर से अपनी सैन्य तैयारियों और प्रतिरोधक क्षमता का प्रदर्शन माना जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम हालिया आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख और संभावित सैन्य प्रतिक्रिया की आशंका के मद्देनजर उठाया गया है। ाकिस्तान की ओर से यह भी कहा गया है कि यह परीक्षण नियमित सैन्य अभ्यास का हिस्सा है। फिर भी, मौजूदा तनावपूर्ण माहौल में इस परीक्षण को भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा बारीकी से देखा जा रहा है।

नजर रखे हुए है भारत

भारत ने अभी तक इस परीक्षण पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि नई दिल्ली इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच पहले से ही वाकयुद्ध तेज है और इस मिसाइल परीक्षण से स्थिति और अधिक जटिल हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments