HomeHindi Newsन्यूजीलैंड के जीतते ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुई पाकिस्तान की टीम

न्यूजीलैंड के जीतते ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुई पाकिस्तान की टीम

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम के बीच रावलपिंडी के मैदान पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश की टीम को 5 विकेट से हरा दिया है और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है न्यूजीलैंड की टीम की जीत से पाकिस्तान की टीम को नुकसान हुआ है और पाकिस्तान की टीम चैंपियन ट्रॉफी से बाहर हो गई है

रचिन रविन्द्र के शतक की बदौलत जीता न्यूजीलैंड

बांग्लादेश की टीम ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज रचिन रविन्द्र ने शानदार शतक जड़कर कमाल कर दिया है। रचिन रविंद्र ने 105 गेंद में 112 रनों की पारी खेली जिसमे 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। रविन्द्र के अलावा टॉम लैथम ने 76 गेंद में 55 रन बनाए। कॉन्वे ने 30 रनों की पारी खेली।

इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम सही शुरुआत नहीं कर सकी. उसके सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन 24 गेंद में 24 रन बनाकर चलते बने. जबकि इसके बाद नंबर तीन पर आने वाले मेंहदी हसन मिराज (13), तौहीद ह्रदय (7), मुशफिकुर रहीम (2) और महमुदुल्लाह (4) कुछ ख़ास नहीं कर सके.जिससे बांग्लादेश के 118 रन के स्कोर तक पांच विकेट गिर चुके थे. इसके बाद लेकिन जाकिर अली और सलामी बल्लेबाज व कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टीम को संभाला। लेकिन एक बड़ा लक्ष्य बांग्लादेश की टीम सेट नहीं कर सकी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments