HomeHindi Newsएशिया कप से पहले फार्म में पाकिस्तान टीम… अफगानिस्तान को 75 रनों...

एशिया कप से पहले फार्म में पाकिस्तान टीम… अफगानिस्तान को 75 रनों से हराया

शारजाह में खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हरा दिया। इस सीरीज में यूएई की टीम भी हिस्सा थी, लेकिन वो पहले ही बाहर हो चुकी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली। इसी के साथ नवाज ने इस मैच में 5 विकेट भी हासिल किए। इससे पाकिस्तान की टीम एक बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही।

नवाज ने किया कमाल नवाज ने टी20आई में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर 5 विकेट लिए। अफगानिस्तान की टीम 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में सिर्फ 66 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान की टीम बड़ा खतरा

एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान का ऐसे फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए चिंताजनक बात है। पहले बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जब एशिया कप की टीम में नहीं चुना गया था तो हर किसी का ये मानना था कि पाकिस्तान की टीम को अनुभव कम है। लेकिन सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान की टीम एशिया कप में बड़ा खतरा बन सकती है। खासकर यूएई की पिचों के लिए पाकिस्तान के पास अच्छा खासा स्पिन डिपार्टमेंट है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम इंडिया और पाकिस्तान में से कौन सी टीम बाजी मारती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments