HomeHindi Newsपाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रच दिया इतिहास, इतने सालों बाद...

पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रच दिया इतिहास, इतने सालों बाद जीती वनडे सीरीज

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2-1 से हराते हुए वनडे श्रृंखला को अपने नाम कर लिया है। ऑप्ट्स के मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम के सामने 141 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने रखा था। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 27वे ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया और सीरीज अपने नाम कर ली।

मोहम्मद रिजवान रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने जीती सीरीज

पाकिस्तान की टीम की बात की जाए तो इस सीरीज से पहले मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की टीम का नया कप्तान बनाया गया था। और अपनी पहली सीरीज में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में जाकर हरा दिया है पाकिस्तान की टीम ने इससे पहल कभी भी ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में नहीं हराया था। लेकिन अब यह कारनामा पाकिस्तान ने कर दिया है।

पकिस्तान की टीम की ओर से गेंदबाजी में जहां नसीम, शाहीन और हारिस रउफ चमके। तो बल्लेबाजी में अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, कप्तान मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने अच्छी पारियां खेली। अब्दुल्ला शफीक ने 37 अयूब ने 42 रिजवान ने 28 और बाबर आजम ने 30 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments