HomeHindi NewsBSF जवान पूर्णम कुमार को पाक ने छोड़ा.. ऐसे पहुंच गए थे...

BSF जवान पूर्णम कुमार को पाक ने छोड़ा.. ऐसे पहुंच गए थे सीमा पार

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साहू, जो गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे, आखिरकार वतन लौट आए हैं। उन्हें आज अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश कराया गया। आज सुबह 10.30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान से वापस लाया गया। कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। उनकी रिहाई के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही थी।

भावुक दिखे पूर्णम कुमार

पूर्णम कुमार साहू अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचे, जहां बीएसएफ के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 20 दिनों तक पाकिस्तान की हिरासत में रहने के बाद अपने देश लौटने पर पूर्णम कुमार साहू भावुक दिखे। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि पूर्णम कुमार साहू की सुरक्षित वापसी सरकार और बीएसएफ के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि जवान से घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पूर्णम कुमार साहू की रिहाई से उनके परिवार और साथियों ने राहत की सांस ली है। उनकी पत्नी ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार और बीएसएफ को धन्यवाद दिया है। यह घटना सीमा पर तैनात जवानों के लिए हमेशा सतर्क रहने का एक और उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments