HomeHindi Newsन्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरे T20 मुकाबले में हुई पाकिस्तान की हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरे T20 मुकाबले में हुई पाकिस्तान की हार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच डुनेडिन के मैदान पर खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में पाकिस्तान को 45 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान की टीम के सामने 225 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 179 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 58 रनों की पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

पाकिस्तान ने गवा दी न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज

पाकिस्तान की टीम की अगर इस T20 सीरीज में परफॉर्मेंस की बात की जाए तो लगातार तीसरे T20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम की हार हुई है। और अब पाकिस्तान के हाथ से सीरीज भी निकल चुकी है। क्योंकि यह तीसरा T20 मुकाबला था और पाकिस्तान लगातार तीसरा T20 मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ हार चुकी है।

पाकिस्तान की टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम तीनों T20 मुकाबले में अर्धशतक तो जमाते हैं। लेकिन उनका अर्धशतक पाकिस्तान की टीम को जिताने के लिए आता है या अपने लिए आता है यह अब तक समझ से परे नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments