HomeHindi NewsDelhi NewsNSA अजीत डोभाल के बयान पर पाक को लगी 'मिर्ची', 'ऑपरेशन सिंदूर'...

NSA अजीत डोभाल के बयान पर पाक को लगी ‘मिर्ची’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आया तीखा रिएक्शन

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दिए गए बयान ने पाकिस्तान को बुरी तरह से बौखला दिया है। शुक्रवार को आईआईटी मद्रास में अपने संबोधन के दौरान डोभाल ने स्पष्ट किया था कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया और इस दौरान भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ। उनके इस दावे पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अजीत डोभाल ने अपने बयान में विदेशी मीडिया पर भी निशाना साधा, जिसने भारत को नुकसान होने की भ्रामक खबरें फैलाई थीं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि अगर भारत को कोई नुकसान हुआ है तो उसकी एक भी तस्वीर, एक भी सैटेलाइट इमेज या यहां तक कि एक शीशे के टूटने का भी सबूत दिखा दें। डोभाल ने यह भी बताया कि यह पूरा ऑपरेशन महज 23 मिनट में अंजाम दिया गया था और सभी लक्ष्य सटीक रूप से भेदे गए थे।

डोभाल के इस बयान से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और डोभाल के बयान को ‘तोड़फोड़ और झूठ से भरा हुआ’ करार दिया। पाकिस्तान ने भारत पर अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करने और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है।

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारत का इस तरह से सैन्य हमले का महिमामंडन करना जिम्मेदार कूटनीति और मानकों के खिलाफ है। पाकिस्तान ने इस पर अपनी ‘खीज’ निकालते हुए भारत पर संप्रभुता के उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

यह पहला मौका नहीं है जब अजीत डोभाल के बयानों पर पाकिस्तान ने ऐसी प्रतिक्रिया दी हो। डोभाल को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक सोच का प्रमुख चेहरा माना जाता है, और उनके बयान अक्सर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments