HomeHindi Newsदूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से पाकिस्तान ने अपने सबसे बड़े...

दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से पाकिस्तान ने अपने सबसे बड़े गेंदबाज को किया बाहर

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच कल से रावलपिंडी के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना हैं। और इस दूसरे टेस्ट मैच से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। और इसमें जो सबसे बड़ा अपडेट है वो यह है कि पाकिस्तान ने अपने सबसे बड़े तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

पाकिस्तान ने अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जिसमें उन्होंने मीर हमजा को भी जगह दी है। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली भी टीम का हिस्सा है। वहीं स्पिन गेंदबाजी विभाग में अबरार अहमद को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं अब तो हेड कोच जेसन गिलेस्पी का भी बयान सामने आ गया है कि आखिर क्या वजह है कि शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जेसन गिलेस्पी ने भी साफ तौर पर बताया है कि क्यों हमने शाहीन अफरीदी को बाहर किया है।

शाहीन को बाहर करने पर जेसन गिलेस्पी का आया बयान

पाकिस्तान की टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने शाहीन शाह अफरीदी को लेकर कहा कि “शाहीन अफरीदी अपनी गेंदबाजी के कई पहलुओं पर काम कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए कुछ इस तरह की है पाकिस्तान की टीम की 12 सदस्यीय टीम

शान समूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), अबरार अहमद, मोहम्मद अली, आगा सलमान, सैम अयूब, बाबर आज़म, मीर हमजा, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments