HomeHindi Newsरावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ तबाह हुआ पाकिस्तान क्रिकेट

रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ तबाह हुआ पाकिस्तान क्रिकेट

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच रावलपिंडी के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान की टीम को पांचवें दिन 6 विकेट से हराते हुए 2-0 से टेस्ट सीरीज में मात दे दी है। बांग्लादेश की टीम के सामने पाकिस्तान की टीम ने 183 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

अपने ही घर पर पाकिस्तान क्रिकेट हुआ तबाह

बांग्लादेश ने पाकिस्तान की टीम को उस जगह पर हराया है जहां पर कोई यकीन भी नहीं कर सकता था। लेकिन अगर पाकिस्तान की टीम का पिछले कुछ सालों में रिकॉर्ड देखें तो पाकिस्तान की टीम को घर पर हराना सबसे आसान काम है और बांग्लादेश ने वही किया है। बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान की टीम को उन्हीं के घर में जाकर हरा दिया है।

लिटन दास के पहली पारी में शतक ने बदली थी बाजी

पाकिस्तान की टीम के पहली पारी में 274 रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम का स्कोर एक वक्त पर 26 रनों पर 6 विकेट हो गया था। लेकिन उसके बाद लिटन दास और मेहदी हसन ने 165 रनों की शानदार साझेदारी की जिसमें लिटन दास ने शतक जड़ा तो मेहदी हसन ने 78 रन बनाए। और वहीं से बांग्लादेश की टीम ने अपना मोमेंटम हासिल किया और शानदार जीत हासिल की। लिटन दास को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments