HomeHindi Newsपाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर बरसाए बम, कई गांव पूरी तरह...

पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर बरसाए बम, कई गांव पूरी तरह तबाह, 30 की मौत

पाकिस्तान वायुसेना पर अपने ही देश के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नागरिकों पर बमबारी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को पाकिस्तानी वायुसेना के जेएफ-17 विमानों ने वजीरिस्तान की तिराह घाटी में बिना किसी पूर्व चेतावनी के घातक एलएस-6 बम गिराए, जिससे कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।


नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है। हमले इतने भीषण थे कि कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए और दर्जनों लोग घायल हुए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना का लक्ष्य आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को निशाना बनाना था, लेकिन इस हमले में मारे गए अधिकतर लोग आम नागरिक थे।


आतंकवाद विरोधी अभियान में हुई घटना

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तानी सेना टीटीपी के खिलाफ लगातार खुफिया और सैन्य अभियान चला रही है। इससे पहले, रविवार को भी पाकिस्तानी सेना ने डेरा इस्माइल खान जिले में एक अभियान में टीटीपी के सात आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया था, जिनमें तीन अफगान नागरिक बताए गए थे। इसके अलावा, 13-14 सितंबर को भी सेना ने 31 टीटीपी आतंकियों को मारने का दावा किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments