HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार से बचने पाकिस्तान ने चली...

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार से बचने पाकिस्तान ने चली नई चाल

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच कल से रावलपिंडी के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के टीम को 10 विकेट से हराते हुए दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब बांग्लादेश की टीम की निगाहें सीरीज जीतने पर है। लेकिन पाकिस्तान की टीम ने एक नई चाल सीरीज में हार से बचने के लिए चल दी है।

पाकिस्तान ने इंग्लैंड की तर्ज पर बना दी घास वाली पिच

पहले टेस्ट मैच में हार के बाद अब पाकिस्तान की टीम ने एक नई चाल चली है और जो पिच की पहली तस्वीर सामने आ रही है उसमें पिच में घास देखी जा रही है और थोड़ी बहुत नहीं पूरी पिच में काफी ज्यादा घास दिखाई दे रही है। इसका मतलब यह है कि तेज गेंदबाजों की मदद करने वाली पिच पाकिस्तान ने बनवाई है। यानी पाकिस्तान की नई चाल ये है कि तेज गेंदबाजी आक्रमण के तहत बांग्लादेश की टीम के ऊपर दबाव बनाया जाए और दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ करवाई जाए।

लेकिन पाकिस्तान की टीम के लिए यहदाव उल्टा भी पड़ सकता है। क्योंकि बांग्लादेश की टीम के तेज गेंदबाजों ने भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों की अच्छी खासी खबर ली थी। शोरीफुल इस्लाम और नाहिद राणा ने भी शानदार गेंदबाजी की थी और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया था। ऐसे में पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए भी यह पिच खतरनाक साबित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments