HomeHindi Newsपाकिस्तान ने ट्रेन हाईजैक का मढ़ा आरोप.. भारत ने दिया यह जवाब

पाकिस्तान ने ट्रेन हाईजैक का मढ़ा आरोप.. भारत ने दिया यह जवाब

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है। इस आरोप पर भारत ने पाकिस्तान को जवाब दिया है और पाकिस्तान के उस बेबुनियाद दावे को भी खारिज किया है। भारत ने दावे को दृढ़ता से खारिज कर दिया है जिसमें बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस अपहरण कांड में उसकी संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम पाकिस्तान की तरफ लगाए गए निराधार आरोपों को दृढ़ता से खारिज करते हैं। पूरी दुनिया जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है। पाकिस्तान को अपनी आंतरिक समस्याओं और विफलताओं के लिए दूसरों पर उंगली उठाने और दोष मढऩे के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

अफगानिस्तान पर सीधा हमला

पाकिस्तान विदेश विभाग के प्रवक्ता शफाकत अली खान ने कहा कि पूरी घटना के दौरान आतंकवादी अफगानिस्तान स्थित योजनाकारों के साथ सीधे संपर्क में थे। पाकिस्तान ने बार-बार अफगानिस्तान कहा कि वह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे आतंकवादी समूहों को पाकिस्तान के खिलाफ हमले करने के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल करने से मना करे। वहीं भारत के विदेश विभाग ने कहा कि हम अफगानिस्तान से आग्रह करते हैं कि वह आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य के दोषियों, आयोजकों, वित्तपोषकों को जवाबदेह बनाए और आतंकवाद के वास्तविक प्रायोजकों सहित इस हमले से संबंधित सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए पाकिस्तान सरकार के साथ सहयोग करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments