HomeHindi Newsपहलगाम आतंकी हमला : मिट्टी में मिलाना शुरू.. दो आतंकियों के घर...

पहलगाम आतंकी हमला : मिट्टी में मिलाना शुरू.. दो आतंकियों के घर किए ध्वस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की रैली में कहा था कि आतंकियों को हम मिट्टी में मिला देंगे। अब इसका काम शुरू हो चुका है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों के घरों को बम से उड़ा दिया है। यह कार्रवाई 25 अप्रैल 2025 को की गई। जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में स्थित आतंकी आदिल हुसैन थोकर के घर को सुरक्षाबलों ने विस्फोट से उड़ा दिया। थोकर पहलगाम में हुए हमले में शामिल था। वहीं, एक अन्य आतंकी आसिफ शेख, जो त्राल का रहने वाला है, उसके घर को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है।

रेकी करने में मदद की थी

सुरक्षाबलों ने बताया कि इन आतंकियों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को इलाके की रेकी कराने में मदद की थी, जिसके बाद इस हमले को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में दहशत का माहौल है और यह आतंकियों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए इस आतंकी हमले में कई पर्यटक मारे गए थे, जिससे पूरे देश में आक्रोश है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments