HomeHindi NewsDelhi Newsओवैसी बोले, पाकिस्तान नाकाम मुल्क.. नेताओं पर यह कहा

ओवैसी बोले, पाकिस्तान नाकाम मुल्क.. नेताओं पर यह कहा

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को “नाकाम मुल्क” करार देते हुए कहा कि वहां के “बकवास करने वाले नेता” इस्लाम को नहीं जानते हैं। ओवैसी ने यह टिप्पणी पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। ओवैसी ने कहा, “जो लोग पाकिस्तान में बकवास कर रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप इस्लाम को नहीं जानते, आप इसकी शिक्षाओं से वंचित हैं।” उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान एक “नाकाम मुल्क” है और वहां के नेता केवल “बकवास” करते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग

ओवैसी ने पाकिस्तान पर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सेना आतंकवादियों का समर्थन करती है और उन्हें भारत में हमले करने के लिए भेजती है।
ओवैसी ने भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि वह आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। वैसी की टिप्पणी को पाकिस्तान के साथ भारत के तनावपूर्ण संबंधों के संदर्भ में देखा जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान के साथ दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments