HomeHindi Newsचारधाम यात्रा में नहीं चलेंगे बाहर के वाहन.. चेक प्वाइंट बनाए, यह...

चारधाम यात्रा में नहीं चलेंगे बाहर के वाहन.. चेक प्वाइंट बनाए, यह होगा प्रावधान

चारधाम यात्रा की तैयारी पर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि हमारे पास सबसे बड़ी समस्या है कि अधिकांश वाहन बाहर से आते हैं और उनके पास पहाड़ों में गाड़ी चलाने का अनुभव नहीं होता। इसकी रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने टेस्ट प्वाइंट बनाए हैं। हिल ड्राइविंग का टेस्ट लेकर गाडिय़ों को आगे भेजने का प्रावधान है। बद्रीनाथ में एक थाना और केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में चौकी खोली जाती है। अलग से भी होम गार्ड और सीसीटीवी की व्यवस्था कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments