HomeHindi NewsHaryanaमतदान से पहले ही विपक्ष मान चुका है हार, हरियाणा सीएम ने...

मतदान से पहले ही विपक्ष मान चुका है हार, हरियाणा सीएम ने जनसभा में किया दावा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे है। सीए सैनी हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी बतौर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। सीएम सैनी राजस्थान के अलवर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र यादव के चुनाव प्रचार में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम नयाब सिंह सैनी ने कहा राजस्थान में डबल इंजन की सरकार आने के बाद से कुछ महीनो में ही अपराध पर नकेल लगी है, पेपर लीक गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई सभी गारंटीयों पर काम हो रहा है। वहीं मतदान से पहले ही विपक्ष मान हार चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments