HomeHindi NewsEntertainmentगायक दिलजीत दोसांझ के खिलाफ खोला मोर्चा.. इन गानों के खिलाफ हैं...

गायक दिलजीत दोसांझ के खिलाफ खोला मोर्चा.. इन गानों के खिलाफ हैं प्रो. पंडित राव

सेक्टर 46 के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पंडित राव ने गायक दिलजीत दोसांझ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि 2016 में मैंने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि कोई भी स्टेज पर ऐसे गाने जो ड्रग्स और शराब के सेवन को बढ़ावा देने वाले हैं, नहीं गाए जाएंगे। मैंने यह बोर्ड इसलिए बनाया है क्योंकि गायक दिलजीत दोसांझ ऐसे गाने गाते हैं। यह बोर्ड बनाने और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को अनुरोध पत्र भेजने के बावजूद दिलजीत दोसांझ ने 31 दिसंबर 2019 को लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में ऐसे गाने गाए।

हाईकोर्ट में अवमानना का केस दायर करूंगा

उन्होंने कहा कि यह हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। मैं मांग करता हूं कि किसी भी हालत में गायकों को ऐसे गाने नहीं गाने दिए जाएं और ऐसे गानों को इंटरनेट से हटाया जाएगा। मैं डीसी और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अवमानना का केस दायर करूंगा।

कौन हैं पंडित राव

प्रो. पंडित राव धरनेवर एक भारतीय व्याख्याता हैं, जो कन्नड़ और पंजाबी भाषाओं के बीच सामाजिक और धार्मिक साहित्य के अनुवाद के लिए जाने जाते हैं। वे चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments