HomeHindi Newsपूरे महाराष्ट्र में गूंज रहा एक ही स्वर.. सीएम सैनी ने बुलढाणा...

पूरे महाराष्ट्र में गूंज रहा एक ही स्वर.. सीएम सैनी ने बुलढाणा में की सभा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संदर्भ में बुलढाणा जिले की खामगांव विधानसभा में महायुति के प्रत्याशी आकाश पांडुरंग फुंडकर के समर्थन में सभा कर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। सीएम ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में एक ही स्वर गूंज रहा है और वह है भाजपा-महायुति आहे। महायुति के लिए हमारे किसान भाई-बहन विकसित महाराष्ट्र का सबसे मजबूत स्तंभ हैं। यहां के कपास किसानों सहित सभी अन्नदाताओं की आय बढ़े, हम इसके लिए कोई कोर-कसर नहीं छोडऩे वाले हैं। सीएम ने कहा कि खामगांव में उमड़े मेरे परिवारजनों का जोश और उत्साह भाजपा-महायुति की जीत की गारंटी दे रहा है। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments