HomeHindi NewsBihar Newsतेज प्रताप को एक पोस्ट पड़ी भारी.. लालू ने पार्टी और घर...

तेज प्रताप को एक पोस्ट पड़ी भारी.. लालू ने पार्टी और घर से निकाला

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला तेज प्रताप द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद आया है, जिसमें उन्होंने 12 साल से रिलेशनशिप में होने का दावा किया था। इसके साथ ही उन्हें घर से भी निकाल दिया गया है। तेज प्रताप यादव ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक लडक़ी अनुष्का यादव के साथ तस्वीर साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वे दोनों 12 सालों से एक-दूसरे को जानते और प्यार करते हैं, और इतने समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि बाद में तेज प्रताप ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

आचरण संस्कारों के अनुरूप नहीं

इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया। लालू यादव ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

आंतरिक कलह सामने आई

लालू यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी तेज प्रताप से संबंध रखेंगे, वे अपने विवेक से फैसला लें। इस फैसले से लालू परिवार में एक बार फिर आंतरिक कलह सामने आई है। छोटे भाई तेजस्वी यादव ने इस मामले पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीतिक और निजी जीवन अलग होते हैं और तेज प्रताप अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments