HomeHindi Newsमेरा एक भाई सुल्तानपुर में रहता है, अपने आपको भारत का निवासी...

मेरा एक भाई सुल्तानपुर में रहता है, अपने आपको भारत का निवासी बता रहा है पाकिस्तान का यह खिलाड़ी

पाकिस्तान की टीम के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। और उसकी वजह यह है कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना कनेक्शन भारत से बता रहे हैं। और साथ ही साथ एक तरह से अंडरवर्ल्ड डॉन की धमकी देते हुए भी नजर आ रहे हैं। और अब तो उन्होंने यह भी बता दिया है कि उनका एक भाई सुल्तानपुर में रहता है।

हमसे पंगा मत लेना वरना….

राशिद लतीफ ने एक यूट्यूब चैनल में बातचीत करते हुए कहा कि “मुल्क छोड़ दिया है इसका मतलब लोगों को थोड़े ना भूल जाएंगे। रंग तो नीला ही रहेगा ना हमारा। देश छोड़ने का मतलब यह नहीं है कि हम लोगों को भूल जाएंगे। हमारा रंग तो नीला ही रहेगा ना? मेरा एक भाई सुल्तानपुर में रहता है और मेरा 90 प्रतिशत परिवार भी वहीं रहता है। गोरों ने ऐसे ही थोड़ी उत्तर प्रदेश का नाम अपर प्रोविंस रखा था।

राशिद लतीफ ने आगे कहा कि ” पॉलिटिक्स में, दिमाग में, वीडियो में नंबर वन उत्तर प्रदेश है। तो हम लोग वहां से हैं तो अपन से पंगा नहीं लेने का। यह राशिद लतीफ ने कही है। यानी अब पाकिस्तान के क्रिकेटर चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर धमकियों पर उतर आए हैं और राशिद लतीफ का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments