HomeHindi NewsChhattisgarh Newsवन नेशन वन इलेक्शन नहीं है संभव.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने...

वन नेशन वन इलेक्शन नहीं है संभव.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिए ये तर्क

वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि वन नेशन वन इलेक्शन होने चाहिए। 24 घंटे नहीं बीते और चुनाव आयोग ने दो राज्यों के चुनाव की घोषणा कर दी। अरुण साव कहते हैं छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन इलेक्शन की तर्ज पर चुनाव होंगे। अब सूत्रों से खबर आ रही है कि नगर निकाय और पंचायती चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है। वे खुद बोलते हैं और कर नहीं पाते हैं। किसी राज्य में अगर सरकार गिर गई तो चुनाव ढाई साल के लिए होंगे या पांच साल के लिए होंगे?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments