HomeHindi Newsउमर अब्दुल्ला ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ.. सरकार में शामिल न...

उमर अब्दुल्ला ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ.. सरकार में शामिल न होने पर यह बोली कांग्रेस

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीडपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, आप नेता संजय सिंह, डीएमके नेता डी राजा सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस बोली, संघर्ष जारी रहेगा

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिलहाल जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्रालय में शामिल नहीं हो रही है। कांग्रेस ने केंद्र से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की जोरदार मांग की है। प्रधानमंत्री ने भी कई बार सार्वजनिक बैठकों में इसका वादा किया है। लेकिन जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया है। हम नाखुश हैं इसलिए फिलहाल हम मंत्रालय में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments