HomeHindi NewsBihar Newsओ चाचा.. अब और कितना गिरोगे? आरजेडी ने नीतीश पर कसा तंज

ओ चाचा.. अब और कितना गिरोगे? आरजेडी ने नीतीश पर कसा तंज

बिहार की राजनीति इन दोनों गर्म है। वक्फ संशोधन विधेयक में नीतीश कुमार की जदयू के एनडीए के समर्थन में आने से और आरजेडी को मौका मिल गया है। यही वजह है कि उसके नेता पटना में पोस्टर लगा रहे हैं। यह दूसरी बार है जब इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। पटना में लगे पोस्टर में लिखा गया है कि ओ चाचा.. अब और कितना गिरोगे। इतना तो झुमका नहीं गिरा था बरेली के बाजार में, जितना कि चाचा गिर गए।

मोदी के सामने नतमस्तक

राजद नेता संजू कोहली ने यह पोस्टर लगाया है। पोस्टर में नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान की तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में नीतीश मोदी और नायडू एक साथ दिख रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में कुर्सी में बैठे मोदी को नीतीश और चंद्रबाबू नायडू सिर पर उठाए हुए हैं। एक तस्वीर में नीतीश कुमार मोदी के सामने नतमस्तक होते दिख रहे हैं।

पोस्टर में यह लिखा

संजू कोहली ने पोस्टर में लिखा कि इतना तो झुमका नहीं गिरा था बरेली के बाजार में, जितना चाचा गिर गए। ओ चाचा.. अब और कितना गिरोगे। वक्फ पर अपना असली चेहरा दिखा ही दिया। इतिहास में जब पलटी मारने का नाम आएगा तो सबसे पहले आपका नाम आएगा। संजू कोहली ने लिखा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी का ढिंढोरा पीटने वाले अब उसी की नीलामी करवाएंगे। इस बार पांचवी नंबर की पार्टी बनने के लिए तैयार रहिए। आपको बता दें कि संजू कोहली राजद नेता हैं और वह मखदुमपुर से पूर्व पार्षद रह चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments