HomeHindi NewsHaryanaआजकल का यूथ मोबाइल में ज्यादा व्यस्त.. टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले...

आजकल का यूथ मोबाइल में ज्यादा व्यस्त.. टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले जोगिंदर शर्मा बोले

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और हरियाणा पुलिस में डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ये वही जोगिंदर शर्मा हैं, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अंतिम गेंद में जीत दिलाई थी। अब वे क्रिकेट से दूर हैं और हरियाणा सरकार में डीएसपी हैं। उन्होंने कहा कि ये अच्छा कदम उठाया गया है क्योंकि फिट रहेगा तभी तो हिट रहेगा इंडिया। फिटनेस के लिए कोई भी गतिविधि करना चाहिए। यह बहुत अच्छा लगा, एसएआई को धन्यवाद जिन्होंने मुझे यहां बुलाया।

पूरे देश के लिए अच्छा संदेश

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने कहा कि ये भारत सरकार की तरफ से बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। पूरे देश के लिए बहुत अच्छा संदेश है क्योंकि हमारा यूथ आजकल मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहता है। फिजिकल फिटनेस बहुत ज्यादा जरूरी है। क्योंकि फिट रहेगा तभी तो हिट रहेगा इंडिया। कहा जाता है कि हमारा शरीर फिट रहेगा तभी हमारा दिमाग फिट रहता है। मैं भारत सरकार और भारत खेल का धन्यवाद करना चाहूंगा। उन्होंने इसके माध्यम से एक अच्छा संदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments