HomeHindi Newsअब पेपरलेस होगी मतदान की प्रक्रिया.. चुनाव आयोग की यह है तैयारी

अब पेपरलेस होगी मतदान की प्रक्रिया.. चुनाव आयोग की यह है तैयारी

आने वाले समय में अगर आप मतदान करने जा रहे हैं तो कागजातों पर हस्ताक्षर, मतदान सूची में मिलान जैसी कागजी कार्रवाई से नहीं गुजरना पड़ेगा। दरअसल मतदान प्रक्रिया पेपरलेस संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि मतदान तो ईवीएम के माध्यम से होता है लेकिन बाकी प्रक्रिया मैनुअल होती है और वो कागजों पर की जाती है। इसमें बहुत समय लगता है। इस प्रक्रिया में मानव संसाधन ज्यादा लगते हैं और गलती होने की संभावना रहती है। जब हम इसे कंप्यूटरीकृत कर देंगे तो रियल टाइम डेटा तैयार होगा, कम मानव संसाधन का उपयोग होगा और अच्छी पारदर्शिता बनी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments