HomeHindi Newsअब आईपीएल 2025 में अपनी एक और पुरानी टीम के लिए खेलेंगे...

अब आईपीएल 2025 में अपनी एक और पुरानी टीम के लिए खेलेंगे मैक्सवेल

आईपीएल मेगा ऑक्शन की नीलामी में पहले दिन कुछ ऐसे खिलाड़ियों को दूसरी टीम में जाते हुए देखा गया जो पहले किसी और टीम का हिस्सा थे। हम बात कर रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल की। ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए काफी लंबे समय से खेल रहे थे और अब ग्लेन मैक्सवेल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का साथ छूट गया है और ग्लेन मैक्सवेल अपनी पुरानी टीम में चले गए हैं।

पंजाब किंग्स की टीम ने मैक्सवेल को दोबारा अपनी टीम में खरीदा

सनराइजर्स हैदराबाद ने ग्लेन मैक्सवेल के लिए शुरुआती बोली लगाई, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स भी शामिल हो गए। लेकिन अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के राइट टू मैच विकल्प का इस्तेमाल करने से इनकार करने के बाद पंजाब सबसे आगे निकल गया। इस फ्रेंचाइजी ने दिन के अपने पांचवें खरीद के रूप में मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ा।

पंजाब किंग्स की टीम ने 4 करोड़ 20 लख रुपए की राशि देकर ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। ग्लेन मैक्सवेल पहले भी पंजाब किंग्स की टीम के लिए खेल चुके हैं और पंजाब किंग्स की टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। यानी वह एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम में चले गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments