HomeHindi Newsअब जयंत सिन्हा ने राजनीति से किया किनारा.. ट्वीट कर कही ये...

अब जयंत सिन्हा ने राजनीति से किया किनारा.. ट्वीट कर कही ये बात

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र और केंद्रीय मंत्री रहे जयंत सिन्हा ने अब राजनीति को टाटा-टाटा बाय-बाय कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें, ताकि मैं भारत और दुनियाभर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने कहा कि मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा। जयंत ने लिखा कि मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हज़ारीबाग़ के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके अलावा मुझे प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का भी आशीर्वाद मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा नेतृत्व और उन सभी के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता। जय हिन्द! इससे पहले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments