HomeHindi Newsकेएल राहुल नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को मिल सकती है दिल्ली कैपिटल...

केएल राहुल नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को मिल सकती है दिल्ली कैपिटल की टीम की कप्तानी

आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल की टीम ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में केएल राहुल के ऊपर भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। अब केएल राहुल जैसे ही दिल्ली कैपिटल की टीम में शामिल हुए सोशल मीडिया पर लगातार फैंस यह कयास लगाने लगे कि अब दिल्ली कैपिटल की टीम की कप्तानी केएल राहुल करते नजर आएंगे. लेकिन एक बड़ी खबर कप्तानी को लेकर सामने आ रही है।

अक्षर पटेल कर सकते हैं दिल्ली कैपिटल की टीम की कप्तानी

दिल्ली कैपिटल की टीम की कप्तानी की डिबेट में अब एक नया नाम शामिल हो गया है। और खबर यह आ रही है कि अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल की टीम का कप्तान आईपीएल 2025 के लिए बनाया जा सकता है। यानी केएल राहुल को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं उनको एक बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। उसकी वजह यह है कि हाल ही में अक्षर पटेल को भारत की T20 टीम की उप कप्तानी भी दे दी गई है. ऐसे में अक्षर पटेल आपको दिल्ली कैपिटल की टीम की कमान संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं।

आपको बता दें आईपीएल 2024 में जब एक मैच में ऋषभ पंत नहीं खेले थे तब अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल की टीम की कप्तानी की थी। यानी इस बार अक्षर पटेल आपको दिल्ली कैपिटल की टीम की कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी दिल्ली कैपिटल के टीम के लिए शानदार रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments