HomeHindi Newsकोई भी सुपरस्टार विराट कोहली से बड़ा नहीं है, पूर्व कप्तान का...

कोई भी सुपरस्टार विराट कोहली से बड़ा नहीं है, पूर्व कप्तान का बड़ा बयान

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच इस वक्त पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जा चुका है जहां पर इंग्लैंड की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। और अब दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाना है। शुरुआती दो टेस्ट मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली उपलब्ध नहीं है क्योंकि विराट कोहली निजी कारणों की वजह से शुरुआती दो टेस्ट मैचों से पहले ही अपना नाम वापस ले चुके हैं। ऐसे में भारतीय टीम पूरी तरह से स्ट्रगल कर रही है।

अब इसी बीच इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान माइकल एथॉरिटन ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। माइकल एथॉरिटन ने विराट कोहली को सबसे बड़ा सुपरस्टार बता दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली से बड़ा कोई भी सुपरस्टार नहीं है। विराट कोहली खेल के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ” विराट कोहली एक शानदार और महान क्रिकेटर है। उन्होंने जिस तरह से लंबे समय तक खेला है वह एक उदाहरण है युवा खिलाड़ियों के लिए। विराट कोहली से बड़ा कोई भी सुपरस्टार नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments